logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बालू माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक, पोकलैंड सहित 1.20 करोड़ का सामान जब्त


नागपुर: परशिवानी पुलिस ने बालू की अवैध तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध उत्खनन कर रहे दो ट्रक, एक पोकलैंड सहित 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपए से अधिक का माल जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। 

कन्हान नदी जो कि रेती तस्करों के लिए वरदान बन चुकी है, तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के द्वारा कि जा कार्रवाई उंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। वहीं पुलिस की पलरवाही का फायदा उठाते हुए बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन जारी है। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, पारडी क्षेत्र में बालू माफ़ियानों द्वारा अवैध उत्खनन किया जारहा है। इसी के आधार पर पुलिस ने रेड मारी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो ट्रको में अवैध रूप से ट्रकों में रेत भरते हुए दिखाई दिए। इस छापें में पारशिवनी पुलिस के द्वारा 50 लाख 50 हजार रुपए मुल्य की 1010 ब्रास रेती तथा दो ट्रक किंमत 30 लाख एवं पोकलेन मशीन किंमत 40 लाख रुपए सहित कुल 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपए का माल जप्त किया गया। चालक फूलचंद कश्यप,महेश कोसरे सहित रेती मालक दहेगांव रंगारी निवासी तबरेज सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पारशिवनी पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।