logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पैसों का लालच देकर नाबालिगों से कराया जा रहा था देह व्यापार, क्राइम ब्रांच ने तीन को किया गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच के एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग दस्ते ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद नागपुर के वाठोड़ा पुलिस थाने के शंकर नगर स्थित एक किराये के घर में चल रहे देह व्यवसाय के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 2 महिलाओं का भी समावेश है। वहीं उनके कब्जे से 2 पीड़ित युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया है जिसमें एक नाबालिग है। पकड़े गए आरोपियों में विद्या फुलझेले, सीमा सहारे और सुधाकर नरूले है। आरोपी नाबालिग युवतियों से पैसों का लालच देकर देह व्यवसाय के इस धंदे को चला रहे थे।

क्राइम ब्रांच के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग दस्ते को गोपनीय जानकारी मिली थी कि वाठोडा पुलिस थाने के शंकर नगर परिसर में कुछ लोग नाबालिग बच्चियों से पैसों का लालच देकर देह व्यवसाय करवा रहे हैं। इसी सूचना पर बोगस ग्राहक भेजकर पुलिस ने पहले तस्दीक की और बोगस ग्राहक भेजकर एक नाबालिग का 3 हजार रुपये में सौदा भी किया। जैसे ही बोगस ग्राहक ने इशारा दिया पहले से हो ताक बैठी पुलिस ने घर मे छापा मार दिया। 

इस कार्यवाही के दौरान दो महिलाओं सहित तीन आरोपी पुलिस के हाथ लगे और उनके कब्जे से दो पीड़ित युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया। एक युवती 19 वर्ष की है जबकि दूसरी युवती की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। जांच में पता चला कि, आरोपी विद्या फुलझेले पिछले दो साल से शंकर नगर स्थित विजय पोटे नामक व्यक्ति के घर में किराए से रह रही थी। वहीं से इस गोरखधंधे को चला रही थीं। इन तीनो आरोपियों को ग्रिफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए वाठोडा पुलिस के हवाले किया गया है।