logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: राहुल गांधी ने किया ओबीसी समाज का अपमान, भाजपा ने जलाया पुतला


नागपुर: मोदी सरनेम को चोर कहने  को लेकर सूरत की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दो साल की सजा सुनाई है। अदालत के सजा सुनाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेता पर हमलावर हो गई है। भाजपा (BJP) पर लगातार राहुल पर ओबीसी समाज (OBC Community) का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नागपुर भाजपा ने कांग्रेस नेता के बयान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

शहर भाजपा अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दटके (Pravin Datke) की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वैराइटी चौक स्थित महात्मा गांधी के पुतले के पास जमा हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राहुल गांधी का पुतला जलाया, वहीं कांग्रेस नेता से ओबीसी समाज से माफ़ी मांगने की मांग की।

दटके ने इस दौरान कहा, "समाज का अपमान करना। प्रधानमंत्री मोदी और मोदी सरनेम के खिलाफ विवादित बयान दिया। वहीं जब न्यायालय ने इस पर सजा सुनाई तो अब इस पर भी प्रश्न खड़ा कर रहे हैं।" राहुल गांधी द्वारा ओबीसी समाज के एक समुदाय को लेकर जिस तरह की बातें की गई। अपमान किया गया न इसके लिए उन्हें शर्मा है और न ही लाज।"

भाजपा नेता ने कहा, "राहुल गांधी ने जिस तरह से ओबीसी समुदाय का अपमान किया है उसे हम नहीं सहेंगे। इसके विरोध में भाजपा ने देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। न्यायालय द्वारा दिया निर्णय यह सभी नेताओं के लिए एक उदाहरण है कि, बोलते समय कैसा बोलना चाहिए।