logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लू से शहर में तीन की मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार


नागपुर: नागपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से पारा चढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। नागपुर मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक से 3 संदिग्ध मौतें दर्ज की हैं। हालांकि, यह मौत लू के कारण हुई है या किसी और कारण से इसको जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जारहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो पाएगा।

नागपुर जिले में रुक-रुक कर बारिश, बादल छाए रहने और गर्म मौसम जारी रहा। इससे तापमान में भी गिरावट आती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। गर्मी से नागरिक बेहाल हैं। हर जगह गैस्ट्रो, डायरिया सहित धूप से संबंधित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

पिछले कुछ दिनों में नागपुर के मेडिकल, मायो, आइसोलेशन, सरकारी-मनपा और तमाम निजी अस्पतालों में ओकरी, हगवान, बुखार सहित हीटस्ट्रोक जैसे लक्षणों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस बीच, 19 मई तक नगर स्वास्थ्य विभाग को हीटस्ट्रोक से 3 संदिग्ध मौतों की सूचना मिली थी। इनमें से 2 अज्ञात मरीज हैं और एक मरीज की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली जा रही है। इन सभी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इनकी मौत की सही वजह साफ हो सकेगी।