logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पत्नी ने नहाने से किया इनकार, पति ने पिट-पीटकर मार डाला


नागपुर: नहाने से मना करने पर नाराज पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। दीवार पर सिर मारकर हत्या कर दी। यह घटना सावली-मावली गांव में हुई। हत्या करने वाली महिला की पहचान रुख्मिणी गणेश घोडेश्वर (40) के रूप में हुई है।

आरोपी गणेश घोडेश्वर (45) सावली गांव में अपनी पत्नी रुख्मिणी और दो बेटियों के साथ रहता था। वह एक कंपनी में कार्यरत था। उसने दो साल पहले नौकरी छोड़ दी थी और तब से घर पर ही रह रहा है। वह हमेशा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह उसे शारीरिक और मानसिक परेशानी भी दे रहा था। साथ ही उसे बस्ती में किसी से बात करने की भी इजाजत नहीं थी।

उसे हमेशा शक रहता था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध हैं। इस कारण वह आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। उसकी मार से रुक्मिणी तड़प रही थी। शुक्रवार की रात आठ बजे पत्नी को नहाने के लिए कहा। लेकिन तबियत ठीक न होने पर पत्नी ने नहाने से मना कर दिया। इसलिए उसने उसके बाल पकड़ लिए और उसे बुरी तरह पीटा। दीवार पर सिर मारकर हत्या कर दी। सुबह लड़की भूमिका ने पड़ोसियों को जानकारी दी। इस मामले में कलामेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गणेश घोडेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।