logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हथियार से वार कर महिला की हत्या, आरोपी की खोजबीन जारी


नागपुर: एमआईडीसी थानांतर्गत नीलडोह परिसर में एक महिला की हत्या की वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि भारी हथियार से सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र अंदाजन 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

एमआईडीसी पुलिस थाने के नीलडोह परिसर में एक खाली प्लाट में एक महिला का शव पड़ा हुआ दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी नागरिकों ने पुलिस को दी थी। एमआईडीसी पुलिस इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महिला के शव का पंचनामा उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। इस महिला के दाहिने हाथ की कलाई पर सिध्दार्थ नाम गुदा हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर सत्तूर जैसे हथियार से कई वार किए गए है। मृतक की पहचान होने के बाद ही हत्या की वजह पता चल पाएगी एमआईडीसी पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।