logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुराने विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: खापरखेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत पुराने विवाद में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में शामिल मुख्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मृतक निखिल अशोक पासवान उम्र 29 वर्ष दहेगांव निवासी के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम राहुल राजन सूर्यवशी (24, सिल्लेवाड) है। हत्या की वारदात दहेगांव में रात करीब 12 बजे हुई। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खापरखेड़ा पुलिस को गश्त के दौरान सड़क के किनारे एक मोटरसाइकिल मिली। वहीं थोड़ी दूर में एक युवक का शव दिखाई दिया। जांच के बाद मृतक की पहचान निखिल पासवान के रूप में हुई। जांच के दौरान पता चला की पुरानी दुश्मनी के चलते निखिल की हत्या की गई है। पुलिस ने निखिल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

इस हत्याकांड में आरोपी राहुल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और गहन पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी दे दी है और आगे की जांच खापरखेड़ा पुलिस कर रही है।