logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नेतृत्व की रोटी पलटी नहीं गयी,आँखों में धूल झोंकी गयी है-फडणवीस



नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व विस्तार को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आयी है.फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हुए इस बदलाव को आँखों में धूल झोंकने जैसा क़रार दिया है.नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा की यह पार्टी का आतंरिक मसला है लेकिन यह बदलाव नेतृत्व की रोटी बदलने जैसा नहीं है बल्कि आँखों में धूल झोकने जैसा है.फडणवीस ने इस निर्णय को  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला बताया है.
गौरतलब हो की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बीते कुछ वक्त से नेतृत्व को लेकर जो कुछ चल रहा है उस पर ख़ासी चर्चा हो रही है.पार्टी के सर्वेसर्वा शरद पवार ने विदर्भ से आने वाले प्रफुल्ल पटेल और अपनी सांसद पुत्री सुप्रिया सुले को पार्टी के 25 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.पवार ने इस फैसले का ऐलान महाराष्ट्र के बजाये देश की राजधानी दिल्ली में लिया। पवार के राजनीतिक कदम चौंकाने वाले होते है.पार्टी के दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जितनी चर्चा अध्यक्षों की नहीं हो रही उससे अधिक चर्चा के केंद्र में अजित पवार है.