logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NIRF Ranking 2023: टॉप 100 विश्वविद्यालय में वीएनआईटी, हासिल किया 83वां स्थान


नागपुर: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग 2023 जारी  कर दी है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्य शिक्षा मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने यह रैंकिंग जारी की। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में विश्वेश्वरय्या राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्था ने 83वां स्थान हासिल किया है। इसी के साथ 100 प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में वीएनआईटी 41वां सबसे अच्छा कॉलेज रहा। 

आर्किटेक्ट में भी वीएनआईटी का डंका 

विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित वीएनआईटी ने आर्किटेक्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। वीएनआईटी का आर्किटेक्ट विभाग भारत के टॉप 20 प्रमुख आर्किटेक्ट कॉलेज में 12वे स्थान पर रहा। हालांकि, इस साल इसमें चार स्थानों की गिरावट हुई,पिछले साल यह 8वे स्थान पर था।

मैनेजमेंट में आईआईएम नागपुर भी शामिल 

आईआईएम नागपुर भारत के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में से एक रहा है। आईआईएम नागपुर ने 50.62 के समग्र स्कोर के साथ एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में टॉप 100 बिजनेस स्कूल में 43वीं रैंक हासिल की। वहीं पिछले साल भी संस्थान को 43वीं रैंक मिली थी। 

डेंटल में मेडिकल ने हासिल की रैंकिंग

वहीं डेंटल विभाग में शहर का मेडिकल डेंटल कॉलेज देश का 15वां सबसे अच्छा कॉलेज रहा। वहीं वर्धा का मेघे डेंटल कॉलेज को 25वां स्थान हासिल किया। वहीं शहर का प्रमुख विज्ञान कॉजेल इंसीट्यूट ऑफ़ साइंस ने देश के 100 प्रमुख कॉलेजों में 83वे स्थान पर रहा।

वीवी के क्रमक में कोई सुधार नहीं

राष्‍ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्‍वविद्यालय में शिक्षा के स्‍तर और अनुसंधान की गुणत्‍ता में सुधार के कई दावे की जा रहे है. जारी नेशनल इंस्‍टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में कोई बदलाव नहीं हुआ. कुल 200 विश्‍वविद्यालयों की सूची में विवि को 195वां स्‍थान मिला है. गत वर्ष भी विवि इसी स्‍थान पर रहा है.

फार्मेसी कॉलेजों की सूची में विवि के फॉर्मेसी विभाग की रैंक 42 थी। इस साल यह विभाग 51वें स्‍थान पर चला गया है. कामठी स्थित श्रीमती किशोरी ताई भोयर कॉलेज ऑफ फार्मेसी की रैंक 53 थी। इस साल यह कॉलेज 68वें स्‍थान पर खिसक गया।


अमरावती के शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय की रैंक 189


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल इंस्‍टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में संत गाडगे बाबा अमरावती विश्‍ववि़द्यालय का नाम शामिल नहीं है. हालांकि अमरावती के ही श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय को रैंकिंग सूची में स्‍थान मिला है. गत वर्ष कॉलेज को एनआईआरएफ में 190वीं रैंक मिली थी. इस साल कॉलेज की रैंक 189वीं रही है।