logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

NMC Budget 2023-24: मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने 3336.86 करोड़ का बजट किया पेश, पिछले साल से 25 प्रतिशत ज्यादा


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त राधाकृष्णन बी ने शुक्रवार को 2023-24 का बजट पेश कर दिया। मनपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आयुक्त ने 3336.86 करोड़ का बजट पेश किया। पिछले साल के मुकाबले इस साल बजट में 25 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की है। 2022-23 को मनपा ने 2684.23 करोड़ का बजट पेश किया था। अपने इस बजट में आयुक्त ने सफाई कर्मियों को आवास देने सहित संक्रमित रोगो और सिक्कल सेल के लिए रिसर्च सेंटर बनाने का ऐलान किया।

अब तक का सबसे बड़ा बजट

नागपुर महानगर पालिका में प्रशासक राज है। बतौर प्रशासक आयुक्त राधाकृष्णन बी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। मनपा आयुक्तों द्वारा अब तक पेश किये गए सभी बजट में से यह बजट आंकड़ों के लिहाज से बढ़ा है, वर्ष 2022-23 की तुलना में आयुक्त ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए बजट का दायरा 25 फीसदी से भी अधिक बढ़ा दिया है। आयुक्त के मुताबिक उनके द्वारा निर्धारित किये गए वित्तीय लक्ष्य को प्रशासन द्वारा हासिल किये जायेगा। आयुक्त ने अपने बजट में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 3336.86 करोड़ की इनकम और 2916.74 करोड़ के खर्च का अनुमान व्यक्त किया है।

सफाई कर्मियों के लिए आवास योजना

मनपा के बजट को लेकर नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किये थे,जिन्हे बजट में शामिल किये जाने का दावा आयुक्त द्वारा किया गया है,आयुक्त का कहना है उन्होंने  के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए राशि के आवंटन के दायरे को बढ़ाया है,इसके साथ ही कई सोशल योजनाओं को शुरू किया जायेगा,आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के लिए 1200 घरों की हाऊसिंग स्किम के साथ इन्सुरेंस स्किम का ऐलान किया है,इसके साथ ही संक्रामक रोगों और सिकलसेल बीमारी के लिए एक रिसर्च सेंटर बनाये जाने का ऐलान किया है.

इंटिग्रेटेड़ ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 157 करोड़ 

अपने बजट में आयुक्त ने साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों और अग्निशमन दल के लिए नई मशीनों को खरीदने का मानस व्यक्त किया है,साथ ही शहर के ऐरपोलुशन को कम करने के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। आयुक्त शहर में इंटिग्रेटेड़ ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए राज्य सरकार से 157 करोड़ रूपए प्राप्त होने की उम्मीद जताते हुए इसी वर्ष यह काम पूरा हो जाने की उम्मीद जताई साथ ही हर हाल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया का काम शुरू होने जाने का दावा किया।

मनपा बनाएगी अर्बन पार्क

आयुक्त ने इस साल महानगर पालिका द्वारा 40 हजार पेड़ लगाए जाने के ही साथ 66 एकड़ में अर्बन पार्क बनाए जाने की भी जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, ज़ोन के फंड को भी बढ़ाने की जानकारी दी।