logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NMC Parivahan Budget 2023: 2025 तक सभी डीजल बसों की जगह दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, नहीं बढ़े टिकट के दाम


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका का परिवहन बजट आज शुक्रवार को पेश हो गया है। मनपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में परिवहन व्यवस्थापक रविंद्र भोलवे ने 2023-24 वित्तीय वर्ष में 359.08 करोड़ की कमाई अंदाजा जताया गया है। बजट में जनता को राहत देते हुए मौजदा किराया नहीं बढ़ाने फैसला किया है। इसी के साथ 2025 तक शहर में दौड़ रही सभी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी के साथ 40 ऐसी बसों का भी संचालन किया जाएगा, जिसमें से 15 सड़कों पर दौड़ने लगी है।

मोरभवन बसस्टैंड का होगा विस्तार

सिटी बस पार्किंग को लेकर लगातार समस्या बनी हुई है। जगह नहीं होने के कारण सीताबर्डी में सड़क किनारे बसों को पार्क किया जाता है। इसी को देखते हुए मनपा ने मोरभवन को विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पिकेवी की तरफ से सात एकड़ जमीन मनपा को मिल गई है और जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान हम 100 से ज्यादा पेड़ो को कटा जाएगा हुए उसकी जगह नए पेड़ लगाए जायेंगे। बस स्टेंड के विकास को लेकर 12 करोड़ रूपये की निधि प्रस्तावित की गई है। वहीं बस स्टैंड के बन जाने से जो बसों को पार्क करने की समस्या समाप्त हो जाएगी।

डीजल की जगह लेंगी इलेक्ट्रिक बसें 

भोलवे ने बताया कि, मौजूदा समय में मनपा के पास 495 बसों का काफिला है। जिसमें 237 स्टैण्डर्ड, 61 इलेक्ट्रिक, 45 मिनी और 150 मिनी बेस शामिल हैं। वर्तमान में चल रही डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जाएगा। जल्द ही 144 बसे सिटी बस के बेड़े शामिल होंगी। इसके लिए पीएमआई कनक कंपनी से समझौता किया गया है। जैसे जैसे इलेक्ट्रिक बस मिलेंगी। उसकी के अनुसार सडको से डीजल की बसों को हटाया जाएगा। 2025 तक जितनी भी डीजल की बसें हैं उनकी जगह इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जाएगा।"

वाठोडा में बस चार्जिंग स्टेशन

परिवाहन व्यवस्थापक ने बताया कि, "इलेक्ट्रिक बसों की चेजिंग को लेकर वाठोडा में 10 एकड़ में डिपो बनाया जारहा है। इस डिपो का निर्माण पीएमआई कंपनी द्वारा ही किया जारहा है और भविषय में इसका देखभाल भी यही करेगी। इसी के साथ वाड़ी में भी चैजिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू है।" उन्होंने आगे बताया कि, वर्तमान में 40 ऐसी बसों की मांग की गई थी। जिसमें से 15 बसें मनपा को मिल गई है। और जल्द ही बची 25 बसें मिल जाएगी। वहीं हैदराबाद की कंपनी से सभी 40 इलेक्ट्रिक बसें मिल गई है।

मेट्रो से प्रवासियों की संख्या घाटी

वर्तमान में सिटी बसों से सालाना कमाई 359.08 करोड़ है, वहीं खर्च 358.88 करोड़ रूपये हैं। वहीं वर्तमान में सिटी बस 111 करोड़ के घाटे में चल रही है। मेट्रो के शुरू होने के पहले रोजाना एक लाख 60 हजार यात्री सिटी बस का उपयोग करते थे, वहीं अब एक लाख 10 हजार यात्री इससे सफर करते हैं। वहीं मेट्रो के पूरी तरह शुरू होने के कारण सिटी बस के यात्रियों में 50 प्रतिशत की कमी आई है।