logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गुड़ी पाड़वा पर राज्य सरकार ने आम जनता को दिया बड़ा तोहफा, बिजली के दामों में 10 प्रतिशत की कटौती


नागपुर: गुड़ी-पाड़वा के मौके पर राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी करते हुए बिजली के दामों में 10 प्रतिशत की कटौती की है। नई दरें एक अप्रैल 2025 से लागू होगी और आगमी पांच वर्ष तक जारी रहेगी।

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। घरों में कूलर, एसी शुरू हो गया है। वहीं गर्मियों में बिजली की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे बिजली का बिल भी बढ़ जाता है। इसी बीच महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग ने आमजनता को बड़ी राहत दी है। आयोग ने शुक्रवार रात राज्य में बिजली दरों को लेकर नया टैरिफ जारी किया है। जिसमें आयोग ने 2025-26 में बिजली के दामों में 10 प्रतिशत की कटौती की है।

इसी के साथ आयोग ने 2026 से 2030 के बीच  संचयी कटौती को मंजूरी दी है। ज्ञात हो कि, राज्य में बिजली के बढ़ते दाम बड़ा मुद्दा रहा है। विधानसभा चुनाव में राज्य की महायुति सरकार ने बिजली के दामों में कटौती करने का ऐलान किया था। वहीं चुनाव के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि, धीरे-धीरे राज्य में बिजली के दामों में कटौती की जाएगी। वहीं गुड़ी-पाड़वा के पहले आयोग ने दामों में कटौती कर एक बड़ी राहत दी है।