"निचे से ऊपर तक एमपीएससी में करना है बदलाव", हाईपवार टास्क फाॅर्स समिति ने छात्रों से की मुलाकात; तीन महीने में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट
नागपुर: केवल शब्दों से नहीं बल्कि राज्य सरकार की पूरी व्यवस्था को साथ लेकर एमपीएससी में बदलाव करना है। यह सब एक निश्चित समय के साथ करना है। हमें निति के साथ पूरा ढांचा बदलना है, हालांकि, यह एक साथ नहीं होगा, दो चरणों में इसे पूरा किया जाएगा। बुधवार को प्रतियोगिता परीक्षा में सुधार के लिए बनाई गई हाई टास्क फाॅर्स नागपुर दौरे पर पहुंची। जहां समिति ने छात्रों से मुलाकात की और उनके सुझाव जानें। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में समिति की अध्यक्ष वि. राधा ने यह बात कही।
राज्य भर में हुए थे छात्रों का आंदोलन
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग यानी MPSC की पेपर लीक घटना के बाद राज्यभर में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। छात्रों ने MPSC की परीक्षा व्यवस्था में ढांचागत बदलाव, परीक्षाओं का समय पर आयोजन और परिणाम जारी करने के साथ ही जिम्मेदारी तय करते हुए MPSC अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग की थी। छात्रों के बढ़ते दबाव और आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतियोगिता परीक्षाओं में सुधार के लिए मुख्य सचिव वि. राधा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय हाईटास्क फोर्स का गठन किया।
राज्य भर में दौरा कर रही समिति
यह टास्क फोर्स राज्यभर का दौरा कर छात्रों से मुलाकात कर रही है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए उनके सुझाव ले रही है। इसी क्रम में टास्क फोर्स उपराजधानी नागपुर पहुंची, जहां नियोजन भवन में छात्रों के साथ बैठक की गई। इस दौरान करीब 250 से ज्यादा छात्रों ने समिति से मुलाकात कर अपने सुझाव दिए।
तीन महीने में सरकार को सौपी जाएगी रिपोर्ट
बैठक के बाद टास्क फोर्स की अध्यक्ष वि. राधा ने कहा कि, “हम पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं, नीचे से लेकर ऊपर तक। हालांकि, यह एक साथ संभव नहीं है, इसलिए इसे चरणों में पूरा किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत तक टास्क फोर्स का दौरा पूरा हो जाएगा और तीन महीने के भीतर सरकार को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
admin
News Admin