logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"यात्रिगण कृपया ध्यान दे": नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस को मिला एक्सटेंशन, अब 28 दिसंबर तक चलेगी !


नागपुर: शहर से  गोवा सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नागपुर और मडगांव के बीच ट्रेन परिचालन बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01139 नागपुर-मडगांव स्पेशल एक्सप्रेस, जिसे पहले 28 सितंबर तक संचालित किया जाना था, अब 28 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 01140 मडगांव-नागपुर स्पेशल एक्सप्रेस को भी पहले 29 सितंबर तक चलाया जाना था, जिसे अब 29 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।  

यह ट्रेन मंगलवार और रविवार को नागपुर से और बुधवार और शनिवार को मडगांव से चलेगी। तारीखों में बढ़ोतरी से अब नागपुर से गोवा यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि इससे अधिक यात्रियों को यात्रा करने का अवसर मिलेगा और भीड़ कम होगी।  

रेलवे द्वारा यह कदम यात्रियों की सुविधा और सफर को सुगम बनाने के लिए उठाया गया है। इससे नागपुर और गोवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें सफर में आराम और सुविधा मिलेगी।