logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

22 मई को इतवारी रेलवे स्टेशन का प्रधनमंत्री करेंगे उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत किया गया पुनर्निर्माण


नागपुर: नागपुर के इतवारी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बाद प्रधानमंत्री के हस्ते 22 मई को उद्घाटन किया जायेगा। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत केवल इतवारी स्टेशन ही नहीं बल्कि सिवनी, डोंगरगढ़, चांदा फोर्ट और आमगांव स्टेशन का भी उद्घाटन भी किया जायेगा है। केंद्र सरकार द्वारा  रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत  देश  के 103 स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है।

इतवारी स्टेशन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन के नाम से जाना जाता है, अब स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित हो गया है। स्टेशन के पुनर्विकास पर 12.39 करोड़  की लागत खर्च की गई है। स्टेशन पर प्रवेश-निकास द्वार, चौड़ी सड़कें, दोपहिया वाहन पार्किंग और यातायात नियंत्रण प्रणाली से सुसज्जित है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन क्षेत्र में आधुनिक टिकट काउंटर, सर्वसुविधायुक्त आधुनिक वेटिंग रूम, दिव्यांगों के लिए समर्पित सुविधाएं, जन औषधि केंद्र और रेल कोच रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्टेशन का बाहरी भाग पारंपरिक और आधुनिक वास्तुकला का सुंदर संयोजन दर्शाता है।

इन सभी परिवर्तनों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन अब न केवल एक आधुनिक स्टेशन है, बल्कि नागपुर की सांस्कृतिक विरासत और पहचान का भी सम्मान करता है।  22 मई को इस अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाओं से युक्त स्टेशन का लाभ मिलेगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्टेशन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे।