logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राहुल गांधी पर हुई कार्यवाही एक तरफ, SCW अध्यक्ष रुपाली चाकणकर बोली- देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा


नागपुर: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हुई कार्यवाही भेदभाव पूर्ण है। देश में जो कुछ हो रहा है उससे सवाल उठता है की क्या कही देश तानाशाही की ओर तो नहीं बढ़ रहा है। नागपुर पहुंची राज्य चुनाव आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर (Rupali Chakankar) ने यह बात कही। चाकणकर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को संतरानगरी पहुंची थी। पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "भाजपा (BJP) के कई नेताओ पर गंभीर आरोप होने के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती जबकि विपक्ष के नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई हो रही है।

चाकणकर ने कहा, "महिला आयोग में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं जिन पर रेप के मामले दर्ज हैं. लेकिन, सरकार की ओर से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। जैसे विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, वैसे ही भाजपा की नेता के खिलाफ भी की जानी चाहिए।

राहुल को सभी का समर्थन 

उन्होंने कहा, “जबकि कानून सभी के लिए समान है, यह राज्य और केंद्र में सभी दलों के लिए समान नहीं है। राहुल गांधी के मामले को देखकर लगता है कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को सभी विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिल रहा है।”

नहीं हुई शेवाले पर कार्रवाई

शिंदे गुट सांसद राहुल शेवाले का उल्लेख करते हुए ऐसीडब्लू प्रमुख ने कहा, “जब ठाकरे गुट के नेता सांसद राहुल शेवाले के खिलाफ शिकायत हुई तो राज्य महिला आयोग ने छह पत्र भेजे। हमें कार्रवाई की उम्मीद थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।”