logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचे PWD मंत्री दादा भुसे, बोले- दुर्घटनाओं से समृद्धि महामार्ग पर खड़े हो रहे सवाल


नागपुर: लोकनिर्माण विभाग मंत्री दादा भूसे शुक्रवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे। भूसे समृद्धि महामार्ग का निरिक्षण करने पहुंचे थे। नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारो से बोलते हुए भूसे ने कहा कि, "लगातार दुर्घटनाओं से महामार्ग परियोजन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए हम कई उपाय योजना करने वाले हैं, जिसमें लॉन्ग टर्म और शार्ट टर्म दोनों शामिल होंगी।" भूसे सुबह 11 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे और सीधे महामार्ग का निरिक्षण करने निकल गए। मंत्रिमंडल विस्तार और नए मत्रालय के बटवारे के बाद यह पहला मौका है, जब भूसे नागपुर पहुंचे। 

समृद्धि महामार्ग राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण है। लाखो की संख्या में लोग इस महामार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीते दिनों कई दुर्घटना इस महामार्ग पर हुई है। आप स्वीकार करें या न करें लेकिन इसके कारण इस परियोजना पर संशय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस कारण इस सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओ को कम करने का आदेश दोनों ने दिया है।"

उन्होंने कहा कि, “महामार्ग पर होने वाली दुर्घटना किस तरह कम किया जा सके, इसको लेकर आज बैठक होने वाली है। इस दौरान शार्ट और भविष्या के लिए उपाय जिससे दुघटनाओं को कम किया जा सके इसको लेकर बात की जाएगी। इसी के साथ वहां जाकर स्थिति को देखकर जो जरुरी है और जल्द से जल्द उपाय किया जा सकता है उसे करेंगे।"

जरुरी उपाय उठाने में देरी होने के सवाल पर मंत्री ने कहा, “दुर्घटना के कई कारण है। जिसमें सड़क के कारण दुर्घटना हुई है, इसका अनुपात बहुत कम है। टेक्नीकल गलतियां, वाहन चालक की लापरवाही, वाहन चलाते समय नींद आना ऐसे बहुत से कारण है। इन सभी को कैसे ठीक किया जा सकता है आज इसपर घटन चर्चा करेंगे।”