logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर: तीन और दुकानों का हुआ आवंटन, लकी ड्रा द्वारा लिया गया निर्णय 


नागपुर: मनपा ने तीन और लोगों को दुकान आवंटित की। लकी ड्रा के माध्यम से तीनों को दुकानें आवंटित की गई। सोमवार को मनपा मुख्यालय स्थित डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्टैंडिंग कमेटी हॉल आयोजित बैठक में बाजार विभाग ने तीनो हितग्राहियों को दुकानें आवंटित की। 

उपायुक्त मिलिंद मेश्राम की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस मौके पर संपत्ति कर विभाग के अधीक्षक प्रमोद वानखेड़े, इंस्पेक्टर अविनाश जाधव, संजय बड़े, नीलेश वाघुरकर आदि मौजूद रहे। 

ज्ञात हो कि, रेलवे स्टेशन के सामने के फ्लाईओवर को तोड़कर पर 6 लेन बनाने की योजना बनाई गई है। हालांकि, फ्लाईओवर के नीचे बनीं दुकानों के लीजधारकों का अड़ंगा था। हालांकि मनपा की सभा में इन दूकानदारों को दूकान के बदले दूकान और उनकी इच्छा के अनुसार मुआवजा देने का निर्णय लिया गया था। फैसले के अनुसार कुछ लोगों को दुकान के बदले निधि लौटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी तरह कुछ दुकानदारों को मेट्रो द्वारा बनाए गए अस्थायी दुकानों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई. जिसमें ईश्वर चिट्ठी निकालकर दुकानदारों को आवंटन किया जा रहा था।

अब तक किया जा चुका है 

मनपा ने अभी तक 52 लोगों को दुकानें आवंटित कर चुकी है। पहला राउंड 22 मई और दूसरा राउंड 29 मई 2022 को आयोजित किया गया था। जहां क्रमशः 23 और 29 लोगों को दुकानें आवंटित की गई थी। सोमवार 20 फरवरी को कार्यवाही में 3 लोगों ने भाग लिया और तीनों दुकानें आवंटित की गई।