logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गाली देने से मना करना युवक को पड़ा भारी, आरोपियों ने चूक से किया हमला; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती 


नागपुर: गाली-लगौज कर रहे दो युवको को मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब पिए दोनों युवको ने युवक पर चूक से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीठ, पेट और छाती कई वार कर गंभीर रूप से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी शिवराज सिंह जयसिंह शेखावत (29, कपिल नगर) निवासी की कोराडी थाना अंतर्गत स्नेहनगर में गैरेज है। उन्होंने हैरेज की देखभाल करने के लिए प्रहलाद काशीनाथ रागोसे (55) को रखा हुआ था। वह अपनी पत्नी और दो बेटे कुणाल रागोसे (24) और बबलू रागोसे (22) के साथ रहते थे। 

30 मई के दिन आरोपी  आरोपी कुणाल शराब पीकर गैरेज के पास पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इसके जानकारी गैरेज में काम करने वाले पेंटर ने फरियादी को दी। वह तुरंत वहां पहुंचे और आरोपी को गाली नहीं देने को कहा। इसी को लेकर आरोपी कुणाल ने शिवराज पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीठ, पेट, हाथ और छाती पर कई वार किये। इस दौरान दूसरे आरोपी बबलू ने हाथ और बुक्की से पिटाई। इसके बाद सभी वहां से फरार हो आगये।