logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एमवीए के पैरों तले खिसकी रेत, पैसे बांटने के आरोप पर बोले बावनकुले- प्रचार में बने रहने स्टंटबाजी


नागपुर: चिंचवड़ विधानसभा सीट पर होरहे उपचुनाव का प्रचार समाप्त हो गया है। इसी बीच महाविकास अघाड़ी के उम्मदीवार रवींद्र धंगेकर ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में वह दगडुशेठ मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। एमवीए उम्मीदवार के इस आरोप पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, "एमवीए के पैरो तले रेत खिसक चुकी है। इसलिए वह प्रचार में बने रहने के लिए लगातार स्टंटबाजी कर रहे हैं।"  

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकरो से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, “पिछले सात दिनों से कस्बा और चिंचवाड़ में प्रचार कर रहे हैं। वोटर बीजेपी के पक्ष में है। महाविकास अघाड़ी के पैरों तले रेत सरक गयी है। तो उनके प्रत्याशी स्टंट कर सहानुभूति बटोरने की कोशिश रहे हैं।”

बावनकुले ने आगे कहा, "प्रचार खत्म होने के बाद भी इस तरह से प्रचार जारी रखने की साजिश है। लेकिन वोटरों पर पैसे लेने का आरोप लगा रही है। शरद पवार के मंच मुस्लिम मतदाताओं को आवाहन किया था कि, कही से भी आओ पर मोदी और संघ को हराओ ऐसा आवाहन किया था। इसको लेकर मतदाताओं में काफी नाराजगी है, इसलिए आज यह स्टंट किया जा रहा है।"