logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यादव नगर में सीवर का पानी सडको पर बह रहा, शिकायत के बाद भी मनपा का नहीं कोई ध्यान


नागपुर: उपराजधानी नागपुर तेजी से विकसित हो रहा है. लेकिन इसी विकास के साथ शहर के कुछ इलाकों में रहने वाले नागरिक कई तरह की समस्याओं से परेशान है. ऐसा ही एक इलाका है उत्तर नागपुर का यादव नगर का इलाका जहां रहने वाले लोग एक दो महीने से नहीं, बल्कि बीते चार सालों से सड़क पर जमा होने वाले सीवर के पानी से परेशान है.स्थानीय नागरिकों के मुताबिक अपनी इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

ये दृश्य नागपुर शहर के एक इलाके यादव नगर का है.. बारिश अभी शुरू होने की है लेकिन यहाँ के नागरिक जलजमाव की समस्या से परेशान है. जो पानी जमा भी है वो सामान्य पानी नहीं बल्कि सीवर लाइन से निकलने वाला पानी है. जिस जगह पानी जमा है उसके सामने पार्क और बुद्ध विहार है. जहा रोजाना सैकड़ों लोग आते है.. यह सड़क बस्ती के बीचों-बीच है इसलिए न सिर्फ यहाँ रहने वाले नागरिक ऐसे ही गंदे माहौल में रहने को मजबूर है बल्कि चलने को भी. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं बीते कई सालों की है कई बार इस समस्या के बारे में शिकायत की लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं।।

दरअसल इलाके से गुजरने वाली एक सीवर लाइन कई सालों से लीकेज है जिसका पानी सड़क पर जमा हो जाता है. स्थानीय नागरिकों के मुताबिक सड़क पर जमा पानी की वजह से बहुत तकलीफ हो रही है. नागपुर महानगर पालिका में फ़िलहाल प्रशासन का राज है. नागरिकों की समस्या को सुलझाने का वैसे तो काम नगरसेवकों का है, लेकिन नगरसेवक अब पूर्व हो चुके है. उन्होंने जनता को होने वाली समस्या का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ा है.

स्थानीय नागरिकों को अपनी समस्या को लेकर प्रशासन के ही साथ जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी है. प्रभाग के ही पूर्व नगरसेवक जितेंद्र घोडेस्वार से संपर्क करने पर उन्होंने भी समस्या नहीं सुलझने का ठीकरा महानगर पालिका पर फोड़ा इसके साथ यह भी बताया की जो सीवर लाईन फूटी है उसके काम को जल्द शुरू किये जाने की हामी अधिकारियों ने दी है.