logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मध्य मार्च में ही सूरज देवता ने दिखाना शुरू किया अपना तेवर, गुरुवार को नागपुर का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: मार्च महीने (March Month) में ही सूरज देवता (Sun) ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को उपराजधानी नागपुर (Nagpur News) का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो कि इस साल की गर्मी का पहला गंभीर संकेत है। आमतौर ओर इतना तापमान मार्च के आखिर या अप्रैल महीने की शुरुआत में दर्ज किया जाता है, लेकिन इस वर्ष मध्य मार्च में ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। 

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो औसतन से 5.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।  मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई है। नागपुर में अगले सप्ताह के अंत तक तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। 

वायुमंडलीय दबाव और हवा की दिशा बदलने से बढ़ी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह असामान्य गर्मी मुख्य रूप से वायुमंडलीय दबाव, हवा की दिशा, और आर्द्रता के कारण हो रही है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार गर्मी का असर काफी जल्दी और तीव्र रूप में दिख रहा है। इससे पहले मार्च के अंत तक इस स्तर की गर्मी का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार समय से पहले ही तापमान में उछाल देखा जा रहा है।

चार जिलों में 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा तापमान 

गर्मी की यह स्थिति न केवल नागपुर बल्कि विदर्भ के अन्य जिलों में भी दिखाई दी। 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ चंद्रपुर सबसे गर्म जिला रहा। वहीं अकोला में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी के साथ अमरावती 40.2, बुलढाणा 38.5, गडचिरोली 39.6, गोंदिया 39, वर्धा 41, वाशिम 39.8 और यवतमाल में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


लोगों को हो रही परेशानी का सामना 

मार्च महीना का अभी दूसरा सप्ताह ही चल रहा है, वहीं इस अप्रत्याशित गर्मी के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं। कुछ दिनों पहले तक जहां दिन में निकलते समय लोग थोड़ी राहत मिलती थी, लेकिन आज सुबह से ही गर्मी महसुस होने लगी। दोपहर के समय में चिलचिलाती धुप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सडको पर लोगों की कमी दिखाई दी, वहीं शाम को जब मौसम ठंडा हुआ तो लोग बाहर निलते हुए दिखाई दिए।

गर्मियों में रखे अपना ख़ास ख्याल: 

गर्मी के प्रभाव से थकावट, सिर दर्द, मिचली और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती है। लगातार इस तरह की गर्मी के संपर्क में आने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए नागरिकों का ख़ास ख़याला रखना पड़ता है।

  • हाइड्रेशन: गर्मी के दौरान पानी का भरपूर सेवन करना बेहद जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
  • सूरज से बचाव: धूप में अधिक समय बिताने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  • स्वास्थ्य की देखभाल: अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए गर्मी के बीच में बाहर न जाएं। यदि किसी को गर्मी से सिर दर्द या चक्कर महसूस हो, तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और पानी पिएं।
  • पानी की दुकानों पर भीड़: पानी की बोतल, ठंडे पेय पदार्थों, और शीतल पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए जल्दी से स्टॉक कर लें।