logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राहुल गांधी को लेकर सुषमा अंधारे का मोदी सरकार पर तंज, कहा- यह प्रधानमंत्री की नैतिक हार


नागपुर: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता रद्द किये जाने को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस (Congress) सहित तमाम विपक्षी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं इसपर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट नेता सुषमा अंधारे (Sushma Andhare) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता की सदस्यता को रद्द करने का प्रधानमंत्री की नैतिक हार बताई है।

अंधारे ने कहा, "राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की नैतिक हार है। अडानी मामले में जिस तरह राहुल केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहे थे, उसका वह जवाब नहीं दे पाए और विपक्ष को दबाने के लिए उन्होंने लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दी।" उन्होंने आगे कहा, "अडानी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट वह कुछ नहीं बता पाए , वहीं अडानी को बचाना उनका मुख्य काम है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। यह पूरी तरह संविधान की हत्या करना है।"

भाजपा खेल रही जाती का खेल

ओबीसी के सवाल पर बोलते हुए कहा कि, 'भाजपा जाती का खेल खेल रही है, उन्हें यह खेल बंद करना चाहिए। अगर उन्हें ओबीसी के इतना ही लगाव है तो ओबीसी जनगणना पर वह चुप क्यों है, उन्हें तुरंत जातीय जनगणना करा देना चाहिए। अगर भाजपा को ओबीसी की इतनी ही चिंता है तो उन्होंने अभी तक देश और राज्य स्तर के ओबीसी नेताओं को अभी तक दबा कर क्यों रखा? ऐसा सवाल भी किया।"

उन्होंने आगे कहा, "महाराष्ट्र के अंदर चंद्रशेखर बावनकुले, विनोद तावड़े या पंकजा मुंडे को दबाने या इन्हे पीछे खींचने का काम इसी भाजपा ने किया है। इसलिए इस मुद्दे पर उन्हें ज्यादा हो हल्ला नहीं करना चाहिए।"