logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हुए शामिल


नागपुर: हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ देशभर में धूमधाम से मनाई गई। राज्य सहित उपराजधानी में ही जोरदार उत्सव बनाया गया। महल स्थित गांधी प्रवेश द्वारा पर स्थित माहराज की मूर्ति को सजाया गया। इस दौरान महाराज की मूर्ति पर फूलों की बारिश की गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, विक्रम सिंह मोहिते सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

निकाली गई पालकी रैली 

इसके पहले सुबह-सुबह महाराज की पालकी रैली निकाली गई। जहां पालकी में महाराज की प्रतिमा को रख कर शहर पुरे परिसर में घुमाया गया। इस दौरान युवतियां पारंपरिक साड़ी पहनकर शामिल हुए, वहीं एक युवक कुरता पहने दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।  

30 ढोल पथक हुए शामिल 

महाराज के राज्याभिषेक को लेकर शहर वासियों में काफी उत्साह देखा गया। इस आयोजन में करीब 30 ढोल ताशा पथक हुए शामिल। इस दौरान बजाएं गए ढोल से पूरा महल परिसर गूंज उठा। वहीं इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवा मय हो गया था।