logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

काला फीता लगाकर पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष, सरकार पर लगाया निधि रोकने का आरोप; DCM फडणवीस ने दिया जवाब 


नागपुर: राज्य में जब से शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) आई है, विपक्षी दल सरकार पर विरोधी विधायकों के क्षेत्र में काम रोकने का आरोप लगाया है। शनिवार को जिले के 375 जलापूर्ति योजनाओं के भूमिपूजन का कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के हस्ते हिंगना में संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री सुनील केदार (Sunil Kedar) के साथ नागपुर जिला परिषद की मुक्ता कोकरडे (Mukta Kokrade) और उपाध्यक्ष कुंदा राउत (Kunda Raut) के पदाधिकारियों ने काला फीता पहना था। जिला परिषद में सत्ताधारी दल कांग्रेस (Congress) का आरोप है की राज्य सरकार ने जिला परिषद की विकास निधि को रोककर रखा है। 

जिला परिषद अध्यक्ष ने जताई नाराजगी 

बैठक में शामिल हुई जिला परिषद अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री के सामने अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "इस कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र मुझे बीती रात आठ बजे मिली। यह काम जिला परिषद के अंतर्गत किया जा रहा है, अगर आप यह बता देते तो हम इसे और बड़े पैमाने आयोजित करते।" 

उपमुख्यमंत्री से जिला नियोजन समिति के कामों पर लगाई रोक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि,पर रोक लगा दी गई है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सरे काम रुक गए हैं। किसान हो, महिला बाल कल्याण, ग्रामीण सड़क के कामो पर रोक लगाई गई है। मेरा आप से अनुरोध है कि, इन सभी कामों पर लगी रोक को हटाया जाना चाहिए ,केवल हटाया नहीं उसके समय में बढ़ोतरी की जाए। कारण अगर अभी उठाया गया तो 31 मार्च में वह पूरा नहीं हो पाएंगे।"

मेरे रहते नहीं होगा किसी से भेदभाव 

जिला परिषद के इस मांग पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, "जिले के अंदर अधिकतर कामों से लगी रोक हटा दी गई है। इसी के साथ कई योजनाओं के लिए पैसे भी जारी किये जा चुके हैं।" उन्होंने कहा, "कई योजनाओं पर रोक जो अभी लगी हुई है, उसके कारण अलग है। जिला परिषद में किसी और दल की सत्ता है, राज्य में किसी और की इसका मतलब यह नहीं भेदभाव किया जाएगा।" 

उन्होंने आगे कहा कि, "मैं विश्वास दिलाता हूँ की जब तक मैं जिले का पालकमंत्री हूँ। जिले के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सभी को मिलकर जिले का विकास करना है और आगे लेकर जाना है।"

यह भी पढ़ें: 

  • देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम में काली पट्टी पहकर पहुंचे सुनील केदार, जाने आखिर क्या है पूरा मामला