logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सावनेर में चोरे के हौसले बुलंद, एक साथ नौ दुकानों के तोड़े ताले


नागपुर: सावनेर शहर में चोरो के हौसले बुलंद हैं, उन्हें कानून का कोई  खौफ नहीं रह गया है। मंगलवार-बुधवार की रात को अज्ञात चोरो ने एक साथ नौ दुकानों को निशाना बनाया। इस दौरान लाखों के सामन पर हाथ साफ़ कर दिया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकाने खोलने पहुंचे तब यह वारदात सामने आई। हालांकि, चोरी अलग-अलग इलाको में हुई।

पहली चोरी सावनेर बाजार चौक पर हुई जहां चोरो ने पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। इसके बाद छिंदवाड़ा मार्ग पर एक तो वहीं बोरूजवाड़ा परिसर में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए।चोरी हुई दुकानों में अधिकांश दुकानें किराना सामान और जनरल स्टोर की बताई जा रही हैं। हालांकि, एक बैटरी की दुकान में भी सेंधमारी हुई है।

बुधवार सुबह जब दुकानों के मालिक अपनी-अपनी दुकानों को खोलने के लिए पहुंचे तब उन्हें दुकानों के ताले टूटे हुए नजर आए। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया है। आ-पास में लगे सिटिविटी फुटेज की जाँच शुरू कर दी है।

कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात

इसी दौरान बाजार चौक स्थीत माडेकर के किराणा दुकान के सीसीटीव्ही कँमेरे चोरो की तस्वीरे कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि दुकानों से कितना माल चोरी हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।