logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अब ट्रैफिक पुलिस की कमर पर भी होगी सर्विस रिवॉल्वर! पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल का बड़ा फैसला


नागपुर: नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर में नाकाबंदी, वाहन जांच, विशेष अभियान और ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सर्विस रिवॉल्वर साथ रखना अनिवार्य होगा। इस संबंध में वायरलेस के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाकाबंदी और वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस का सामना कई बार अपराधियों, संदिग्धों और नियम तोड़ने वालों से होता है। ऐसे मामलों में धक्का-मुक्की, विरोध और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन्हीं हालात को देखते हुए पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने ट्रैफिक पुलिस को आत्मरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सर्विस रिवॉल्वर साथ रखने का आदेश दिया है।

इससे पहले पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, अनुशासित व्यवहार रखने और आम नागरिकों से शालीनता से पेश आने के निर्देश भी दिए थे। अब सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से हथियार साथ रखना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्देश केवल ट्रैफिक पुलिस तक सीमित नहीं है। हाल ही में शहर के सभी डीसीपी, एसीपी और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को भी ड्यूटी के दौरान सर्विस रिवॉल्वर साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फैसले से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा मजबूत होगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी अधिक प्रभावी ढंग से काम किया जा सकेगा। हालांकि पहले ही पुलिस आयुक्त शहर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार करने के बारे में बात कर चुके हैं और ऐसे में इन नए नियमों को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।