logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा मुख्यालय परिसर में गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका मुख्यालय में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जहां मुख्यालय परिसर में लगा बरसों पुराना पेड़ गिर गया। हादसा शाम पांच-सवा पांच बजे हुआ। जिस समय पेड़ गिरा उस समय परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन आवाज सुनते ही सभी वहां से हट गए। इससे एक बड़ी अनोहनी टल गई। हालांकि, पेड़ एक कार पर गिरी जिसमें वह पूरी तरह चकनाचुर हो गई।

आंधी-तूफान और बारिश की वजह से पेड़ गिरना सामान्य ही बात है लेकिन बुधवार को नागपुर में वर्षों पुराना पेड़ अचानक से ही गिर पड़ा। यह घटना नागपुर शहर के सिविल लाइंस में मनपा मुख्यालय में हुई। जहां पार्किंग में एक वर्षों पुराना पेड़ अचानक से धराशाही हो गय। चूँकि जगह महानगर पालिका मुख्यालय की होने से यहाँ कामकाजी दिनों में चहल-पहल रहती है इसलिए इस घटना से अचानक ही हड़कंप मच गया। लेकिन गनीमत नहीं की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की पेड़ अचानक से ही गिर पड़ा।

पेड़ गिरने से चंद सेकेंड पहले ही किसी काम में महानगर पालिका में किसी काम से पहुंचे घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के कर्मचारी अनिल राठोड की जान बाल बाल बच गयी। संयोग रहा की उन्होंने अपनी गाड़ी हटाई और पेड़ गिर गया। इसी तरह नेहरूनगर ज़ोन के कर्मचारी गोरख लोखंडे किसी काम से मुख्यालय आये थे उनकी दुपहिया भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हो गयी।

पेड़ के नीचे ही महानगर पालिका में प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट में जूनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत वैजन्ती आड़े की कार पार्क थी। यह पेड़ उनकी गाड़ी पर गिरा जिस वजह से वो पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यालय में ही मौजूद दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे जिन्होंने गिरे पेड़ को हटाते का काम किया।

मुख्यालय में मौजूदा यह पेड़ काफ़ी पुराना बताया जा रहा है। जो किस हद तक कमजोर हो गया था इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है की वह बिना आंधी के ही धराशाही हो गया। जिस जगह पेड़ गिरा वहां अक्सर चहल पहल रहती है लेकिन गनीमत नहीं की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।