logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

चार दिनों से कमरे में फंसे दुर्लभ दुर्लभ प्रजाति के उल्लू को वन्यजीव रक्षकों ने बचाया, जंगल में किया मुक्त


नागपुर: नागपुर के दिघोरी इलाके में एक बंद कमरे में पिछले चार दिनों से फंसे एक दुर्लभ सफेद उल्लू  को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। समय पर मिली सूचना और वन्यजीव रक्षकों की तत्परता से इस पक्षी की जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार दिघोरी निवासी प्रशांत लिलाहरे  एक घर में काम कर रहे थे काम के दौरान उन्हें पास के एक कमरे से लगातार आवाजें सुनाई दे रही थी। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर एक बड़ा सफेद रंग का उल्लू  दिखाई दिया। पक्षी काफी डरा हुआ और कमजोर अवस्था में था। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन्यजीव रक्षक एवं सर्पमित्र शुभम पराळे से संपर्क किया। सूचना मिलते ही शुभम पराळे तुरन्त मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जांच में पता चला कि यह उल्लू पिछले चार दिनों से कमरे में फंसा हुआ था, जिसके कारण वह बेहद कमजोर हो चुका था। काफी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित पकड़ा गया। बाद में इस उल्लू को मटका झरी जंगल क्षेत्र में ले जाकर प्राकृतिक वातावरण में मुक्त कर दिया गया। समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बेजुबान वन्यजीव की जान बच सकी।