logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

10th Board Results: राज्य में फिर पिछड़ा नागपुर विभाग, पहले क्रमांक पर रहा गोंदिया जिला


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज शुक्रवार को 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के करीब 93.83 प्रतिशत बच्चे हुए पास हुए। वहीं नागपुर विभाग की बात करें तो इस बार फिर नागपुर पिछड़ा गया। सभी जिलों में सबसे कम रिजल्ट विभाग का रहा। वहीं विभाग के छह जिलों में गोंदिया जिले पहले क्रमांक पर रहा जहां के 94.15 प्रतिशत बच्चे पास हुए, वहीं वर्धा जिले में सबसे कम 87.89 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए। 

नागपुर विभाग के रिजल्ट रहा 92.05 प्रतिशत

नागपुर विभाग में इस साल 1,49,702 बच्चों ने पेपर दिया था। जिनमें 1,37,812 छात्र पास हुए। इनमें 68,488 लड़के और 69,324 लड़कियाँ पास हुई हैं। वहीं प्रतिशत की बात करें तो 89.37 लड़के और 94.87 प्रतिशत लड़कियां पास हुई। वहीं अगर जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा गोंदिया जिले के 94.15 प्रतिशत बच्चे, वहीं सबसे कम वर्धा जहां 87.98 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

ऐसा रहा विभाग के सभी जिलों का हाल

क्रमांक 

जिला 

प्रतिशत 

1

भंडारा 

93.66

2

चंद्रपुर 

91.25 

3

नागपुर

 92.32 

4

वर्धा

87.98 

5

गडचिरोली

92. 52

6

गोंदिया

94.15