logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

10th Board Results: रिया दातिर, सर्वेश तामगड़े और आदित्य गुलधरे का उत्कृष्ट प्रदर्शन; हासिल किये 97 प्रतिशत से ज्यादा अंक


नागपुर: महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 10वी के नतीजों में छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है। शहर में रिया दातिर, सर्वेश तामगड़े और आदित्य गुलधरे ने उत्कृस्ट प्रदर्शन किया है। तीनों छात्रों ने परीक्षा में 97 प्रतिशत से ज्यादा अंक हसिल किया है। हर साल की तरह इस वर्ष भी बेस्ट ऑफ़ फाइव प्रणाली के आधार पर परिणाम तैयार किये गए है। वही 14 जून से छात्रों को अपने स्कूलों से रिजल्ट की कॉपी मिलेगी।

राज्य बोर्ड के कक्षा 10 वी ने नतीजों में नागपुर शहर के गवली पूरा में रहने वाली रिया दीपक दातिर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महल स्थित रमेश चांडक विद्यालय की छात्रा रिया ने 98.4 फीसदी अंक मिले है। रिया को संस्कृत, सोशल साइंस विषय में 100 में से 100 अंक मिले है. जबकि गणित में 99, मराठी में 96, और विज्ञान में 97 नम्बर मिले है। रिया संयुक्त परिवार में पली बढ़ी है, ऐसे में पढ़ाई में कठिनाई आने के बाद परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिला है। रिया भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना देखती है।

पंडित बच्छराज व्यास के छात्र सर्वेश तामगड़े ने भी बोर्ड परीक्षा में अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। सर्वेश ने 500 में से 486 अंक हासिल किये है। सर्वेश नियमित पढ़ाई और कड़ी मेहनत को अपनी सफतला का श्रेय देते है। रामदासपेठ स्थित सोमलवार स्कूल के छात्र आदित्य गुलधरे ने इन परीक्षा में अपना शानदार प्रदर्शन किया है। आदित्य को बोर्ड परीक्षा में 97.8 फीसदी है। वे आगे नीट की एग्जाम क्रैक करना चाहते है।

विभाग में गोंदिया रहा सबसे आगे

नागपुर विभाग में इस साल 1,49,702 बच्चों ने पेपर दिया था। जिनमें 1,37,812 छात्र पास हुए। इनमें 68,488 लड़के और 69,324 लड़कियाँ पास हुई हैं। वहीं प्रतिशत की बात करें तो 89.37 लड़के और 94.87 प्रतिशत लड़कियां पास हुई। वहीं अगर जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा गोंदिया जिले के 94.15 प्रतिशत बच्चे, वहीं सबसे कम वर्धा जहां 87.98 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

कोरोना ने बिगाड़ा बोर्ड रिजल्ट

राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार को कक्षा 10 वी के बोर्ड परीक्षा के नतीजे किये। इन नतीजों में नागपुर विभाग 92.05 फीसदी के साथ सभी 9 विभागों में राज्य में आखिर स्थान पर रहा है। कई टीचर्स और छात्र कोरोना काल में प्रभावित लेखन को इसका जिम्मेदार मान रहे है। बहरहाल कक्षा 10वीं के नतीजों के बाद 14 जून से स्कूलों में फिजिकल मार्कशीट दी जाएगी।