logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में 11 हजार संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ


नागपुर: हनुमान जयंती निमित्त उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू आई बी आई के पास, सिविल लाइन्स स्थित हाईकोर्ट सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में अखंड 11 हजार संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ 22 मार्च 2023 से प्रारंभ हो गया है। यह पाठ 4 अप्रैल तक निरंतर चलेगा।

पाठ रोजाना सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा और रात 9:00 बजे तक लगातार चलेगा। हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में इस शुभ कार्य का आयोजन पिछले 23 वर्षों से हर साल हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में किया जाता है।

हनुमान चालीसा पाठ की समाप्ति 4 अप्रैल को होगी जिसके पश्चात् 5 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा। अखंड रामायण पाठ 6 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक समाप्त होगा। आरती और हवन के बाद अखंड हनुमान चालीसा कार्यक्रम का समापन होगा। हवन पूर्ण होने के बाद 6 अप्रैल शाम 6.30 बजे से महाप्रसाद शुरू होगा।

सिद्धेश्वर हाईकोर्ट हनुमान मंदिर समिति ने सभी भक्तगणों, श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थिति देने का अनुरोध किया है। समिति का सभी भक्तों से आग्रह है कि पाठ में सहभागी बनें, सहकार्य करें और श्री सिद्धेश्वर हनुमान जी का आशीर्वाद ले उनकी कृपा प्राप्त करें।