logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur City) में आपली बस (Aapli Bus) की 12 मीटर लंबी ईका कंपनी की बसें लगातार हादसों को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ समय में इन बसों से जुड़े कई सड़क हादसे सामने आए हैं, जिनमें कई नागरिक घायल हुए, जबकि कुछ लोगों की जान भी गई। इसके बाद शहर की संकरी सड़कों पर इतनी लंबी बसों के संचालन को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इसी बीच मनपा परिवहन सभापति मंगला खेकरे (Mangla Khekare) ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में 12 मीटर लंबी बसों को शहर के भीतरी मार्गों से हटाकर केवल आउटर रिंग रोड और चौड़ी सड़कों वाले रूटों पर ही संचालित किया जाएगा। इस निर्णय को लागू करने के लिए बस ऑपरेटर के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ज्ञात हो कि, मनपा की आपली बस सेवा में ईका मोबालिटी की 12 मीटर लंबी बसें बीते एक साल से सेवा में शामिल है। वर्तमान में आपली बस के बेड़े में 147 बसें हैं, जिसमें से सभी बसें सडको पर दौड़ रही है। हालांकि, बस की लंबाई ज्यादा होने के कारण शहर के संकरी सडको पर इसके संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बस की लंबाई ज्यादा होने के कारण लगातार दुर्घटना सामने आ रही थी। जिसके बाद से शहरों में इतनी लंबी बसों के संचालन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे।

मनपा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही थी

लंबी बस के कारण एक तरफ जहां दुर्घटनाएं हो रही थी, वहीं ट्रैफिक की समस्या भी सामने आ रही थी। जिसको देखते हुए नागरिकों द्वारा लागतार मनपा प्रशासन से इसपर ठोस निर्णय लेने की मांग मनपा प्रशासन से की जा रही थी। बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की मांग को लेकर मनपा परिवहन समिति ने बसों के संचालन को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए शहर की सडको से हटाते हुए आउटर रिंग रोड पर चलाने का निर्णय लिया है।

नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय 
परिवहन सभापति मंगला खेकरे ने बताया कि, "हमने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है। बस ऑपरेटर से इसको लेकर बाचतीत हो चुकी है।, यहीं नहीं इसको लेकर पत्र भी जारी कर दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "इस निर्णय का मुख्य मकसद दुर्घटनाओं पर रोक लगानी और नागरिकों को राहत देनी है।