logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आज निकलेगी 145 साल पुरानी पीली और काली मारबत, महोत्सव में कई देशों के राजदूत और फिल्मी हस्तियां होंगी शामिल


नागपुर: नागपुर की करीब 145 साल पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा आज एक बार फिर जीवंत होगी। शहर में आज पीली और काली मारबत निकलेगी। इस बार मारबत महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी है, जिसमें कई देशों के राजदूतों और फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

नागपुर में आज मारबत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहर की पहचान बन चुकी पीली और काली मारबत की यह परंपरा करीब 145 वर्षों से चली आ रही है। हर साल पोला पर्व के अवसर पर निकलने वाली मारबत को बुराई और सामाजिक कुरीतियों के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

इस बार नागपुर महानगरपालिका ने इस पारंपरिक आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे गांधी पुतला चौक से मारबत का जुलूस निकलेगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे।

वहीं कई देशों के राजदूतों और विशेष विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। फिल्मी और कला जगत की हस्तियां भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। मारबत जुलूस के दौरान शहर के प्रमुख पारंपरिक मार्गों से होते हुए विभिन्न चौकों पर सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम होंगे। विदेशी मेहमानों को नागपुर की इस अनूठी लोक-सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए नेहरू पुतला चौक पर विशेष व्यवस्था की गई है।