logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

15 मिनट की आंधी-बारिश ने शहर में मचाया ग़दर, ईस्ट वर्धमान नगर में 100 से ज्यादा पेड़ हुए धराशाही


नागपुर: शहर में मानसून आने की पूर्व बारिश शुरू हो गई है। बुधवार को भी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान तेज आंधी भी आई। दोपहर में हुई बारिश से जहां गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं आंधी-तूफ़ान के कारण पूर्व नागपुर में बड़ा नुकसान हुआ है। ईस्ट वर्धमाननगर में 100 से ज्यादा पेड़ धराशाही हो गए, वहीं कई बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट भी उखाड़ गए। बारिश समाप्त होने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेड़ों को काटकर हटाने का काम शुरू कर दिया।

 शहर में इस बार मानसून कुछ दिनों की देरी से आने वाला है, लेकिन इसके बावजूद शहर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई। बुधवार दोपहर करीब एक के आस-पास शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हुई। इस दौरान तेज आंधी भी चली। करीब 15 मिनट तक यह बारिश जारी रही। वहीं डॉन दिनों से तेज और चिलचिलाती धुप से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, बारिश के साथ आई आंधी से बड़ा नुकसान भी हुआ। पूर्व नागपुर के ईस्ट वर्धमान नगर में 100 से ज्यादा पेड़ जमीदोज हो गए, वहीं कई बिजली के खंभे और स्ट्रीट लाइट भी उखड गए। 

सतनामी नगर, भाउराव नगर, व्हीएमए कॉलेज, वर्धमान नगर, पूर्व वर्धमान नगर, हिरवी नगर, गरोबा मैदान सहित आस -पास के क्षेत्रों में चारों तरफ सडको पर पेड़ गिरे हुए दिखाई दिए। हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं बारिश समाप्त होने के बाद दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे पेड़ो लप काटकर उन्हें हटाना शुरू कर दिया। वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व परिवहन सभापति बाल्य बोरकर भी मौजूद रहे।