logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में नवीनीकरण ऊर्जा के निर्माण के लिए होगा 20 हजार करोड़ का निवेश


नागपुर:नवीनीकरण ऊर्जा के निर्माण के लिए नागपुर में 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश होगा।  इस परियोजना के लिए मुंबई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में राज्य सरकार के उद्योग विभाग और रिन्यू पावर कंपनी के बीच क़रार हुआ.इस परियोजना के तहत 10 हजार लोगो को रोजगार मिलेगा। नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी रिन्यू पावर के साथ यह क़रार किया गया है.रिन्यू पवार लिमिटेड कंपनी नागपुर में प्रस्तावित अपने प्लांट के माध्यम से 10 गीगावॉट मेटालर्जिकल ग्रेड सिलिका,10 गीगावॉट पॉलीसिलिकॉन,6 गीगावॉट मॉड्यूल विनिर्माण की परियोजना स्थापित करेगी।इस परियोजना के तहत 10 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे ऐसा दावा किया जा रहा है.उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योग मंत्री उदय सामंत की मौजूदगी में इस परियोजना के लिए सामंजस्य क़रार हुआ.यह प्रोजेक्ट करीब 500 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है की यह परियोजना उमरेड में स्थापित होगी। 
प्रस्तावित परियोजना में बीस हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और इस परियोजना के माध्यम से लगभग 8,000 से 10,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे. परियोजना की स्थापना के बाद परियोजना से संबंधित पूरक उद्योगों के माध्यम से 2000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश होने की संभावना है।