logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एम्स में भर्ती 35 वर्षीय मरीज की मृत्यु, एच 3 एन 2 वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई


नागपुर:नागपुर में एच 3 एन 2 वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है,जानकर मानते है की कई नागरिक इस वायरस से ग्रसित है,शहर में 73  वर्षीय वृद्ध की मृत्यु के बाद इस वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव्ह आने के बाद अब एम्स में 35 वर्षीय मरीज की इसी वायरस से ग्रस्त एक मरीज की मृत्यु होने से चिंता बढ़ है है,एक निजी अस्पताल में बीते एक महीने में एच 3 एन 2 वायरस के पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव्ह आयी है.
शहर में  एच 3 एन 2 वायरस तेजी से फ़ैल रहा है एम्स अस्पताल में 35 वर्षीय मरीज की मृत्यु हुई है जो इसी वायरस से ग्रसित था हालाँकि उसे हृदय की गंभीर बीमारी थी.जाँच के दौरान इस वायरस से मरीज के ग्रसित होने की पुष्टि हुई है.अब इस मृत्यु पर मनपा की डेथ ऑडिट कमेटी जाँच करेगी। एम्स में भर्ती मरीज की 14 मार्च को मृत्यु हुई थी.नागपुर के पहले एच 3 एन 2 संशयित मरीज की मृत्यु की वजह को मनपा की डेथ ऑडिट कमेटी ने इस वायरस के बनाये अन्य बीमारियों को माना है.
इस वायरस के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ़्लू के ही साथ एच 3 एन 2 को लेकर जनजागृति फैलानी शुरू कर दी है.शहर के रामदासपेठ इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में बीते 1 महीने में इस वायरस के पांच मरीज सामने आये है जिसमे से चार मरीजों की छुट्टी हो चुकी है.