logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

225 स्थानों पर बनेंगे 447 कृत्रिम विसर्जन टैंक, 22 मोबाइल विसर्जन टैंकों की भी रहेगी व्यवस्था; 998 कर्मचारी होंगे तैनात


नागपुर: नागपुर में गणेशोत्सव को लेकर मनपा ने विसर्जन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार तालाबों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में 225 स्थानों पर कृत्रिम विसर्जन टैंक बनाए जाएंगे, जबकि 22 मोबाइल विसर्जन टैंक भी उपलब्ध रहेंगे। वहीं गणेश मंडलों की अनुमति प्रक्रिया में अब तक 757 मंडलों को अंतिम मंजूरी मिल चुकी है

घरों और सार्वजनिक मंडलों में 14 सितंबर से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होगी। गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को विसर्जन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नागपुर महानगरपालिका ने व्यापक व्यवस्था की है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर के तालाबों में प्रतिमा विसर्जन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके विकल्प के तौर पर शहर में 225 स्थानों पर कृत्रिम विसर्जन टैंक लगाए जाएंगे। साथ ही 22 मोबाइल विसर्जन टैंक की भी व्यवस्था की गई है। 

विसर्जन के लिए पहले चरण में 89 कृत्रिम टैंक स्थापित किए जा चुके हैं। इसके बाद तीन दिन के विसर्जन के लिए 92 टैंक, पांचवें दिन के लिए 26 स्थानों पर 89 टैंक और  सातवें दिन के लिए 49 स्थानों पर 137 टैंक लगाए जाएंगे। बड़े कृत्रिम टैंकों सहित कुल 447 कृत्रिम टैंकों में व्यवस्था होगी।  गोरेवाड़ा, पुलिस लाइन टाकली और कस्तूरबा मैदान में भी कृत्रिम टैंक उपलब्ध रहेंगे। 

प्रतिमाओं के विसर्जन में मंडलों और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मनपा ने 998 कर्मचारियों की तैनाती की है। गणेश मंडलों की अनुमति प्रक्रिया भी जारी है। मनपा को इस वर्ष कुल 1450 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 757 मंडलों को अंतिम मंजूरी दी जा चुकी है। मनपा के अनुसार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंडलों को निर्धारित समय-सीमा में जरूरी अनुमतियां दिलाने की प्रक्रिया जारी है, ताकि गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और मंडलों को किसी तरह की परेशानी न हो।