logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

25 वर्षीय ब्रेन डेड युवक ने पांच को दिया नया जीवन, परभणी से नागपुर बनाया गया 450 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर


नागपुर: परभणी जिले के जिंतूर निवासी 25 वर्षीय दीपक दरोडे के अवायदान से मुंबई, नागपुर, पुणे, छत्रपति संभाजी नगर के लोगों को नया जीवन मिला है। 

शनिवार को जिंतूर-ओंधा रोड पर पेट्रोल पंप के पास अपने खेत से गुजरते समय एक दोपहिया वाहन की टक्कर से जिंतूर के चिंचोली दराडे निवासी दीपक विलासराव दराडे (उम्र 25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके सिर में आंतरिक रक्तस्राव हुआ और वे कोमा में चले गए। उन्हें इलाज के लिए परभणी के देवगिरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से शनिवार (23) सुबह उनका निधन हो गया।

युवक की मृत्यु के बाद उनके पिता विलास दराडे, माता कुसुम दराडे, तथा भाई राजू और माधव ने दीपक के अंग दान करने का निर्णय लिया। इसके बाद मुंबई में 53 वर्षीय महिला में को ह्रदय प्रत्यारोपित किया गया। संभाजीनगर के 52 और 35 व्यक्तियों को किडनी दान की गई। वहीं लिवर को नागपुर के 63 वर्षीय व्यक्ति को लगाया गया। पुणे स्थित 50 वर्षीय महिला को फेफड़े दान किये गए। 

परभणी से नागपुर तक लीवर पहुंचाने के लिए 450 किलोमीटर की दूरी तय करने हेतु एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। लीवर पांच घंटे के भीतर नागपुर के न्यू एरा अस्पताल पहुंच गया, जो इस वर्ष किसी अन्य शहर से लाया गया पहला लीवर था। इससे पहले 2023 में एम्स रायपुर से लिवर लाया गया था। हृदय को मुंबई लाने के लिए परभणी और नांदेड़ के बीच एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जहां से एक चार्टर विमान द्वारा इसे मुंबई लाया गया। इसी तरह, फेफड़ों को एक अन्य चार्टर विमान के माध्यम से पुणे ले जाया गया।