logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: इलेक्ट्रिक डीपी पर काम करते समय खंबे पर लटका फायर ब्रिगेड कर्मचारी, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत


नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत नवीन सूबेदार लेआउट परिसर में इलेक्ट्रिक डीपी पर काम करते समय अचानक एक कर्मचारी चक्कर आकर बेहोश हो गया और खंभे पर ही लटक गया. जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से खंभे से नीचे उतार कर अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. हार्ट अटैक के चलते मौत होने की प्रारंभिक आशंका व्यक्त की जा रही है जिसका खुलासा पोस्टमार्टम होने के बाद ही हो पायेगा.

हुड़केश्वर पुलिस थाने के नवीन सूबेदार लेआउट परिसर में शुक्रवार दोपहर यह घटना हुई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजापेठ निवासी सुनील धाबेकर के रूप में हुई है. एमएसईबी कंपनी ने  मेंटेनेंस के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया है. सुनील ठेकेदार के पास ही काम करता था. 

शुक्रवार दोपहर सुनील अपने अन्य साथियों के साथ नवीन सूबेदार स्थित इलेक्ट्रिक डीपी पर काम कर रहा था.बताया जा रहा है कि इस दौरान बिजली की लाइन बंद कर दी गई थी.इस बीच अचानक उसे चक्कर आया और वह वही डीपी पर लटक गया. 

साथ में काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी जानकारी तुरंत अग्निशमन  दस्ते को दी और उनकी मदद से बेहोशी की हालत में सुनील को पोल से नीचे उतार कर तुरंत मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया. परंतु डॉक्टर ने जांच के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

आशंका व्यक्त की जारी है कि हार्ट अटैक की वजह से सुनील की मौत हुई है.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और उसकी रिपोर्ट के बाद ही सुनील की मौत का खुलासा हो पाएगा. हुड़केश्वर पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.