logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जिला न्यायालय के लिए बनेगी नई इमारत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डीबीए के नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह में की घोषणा


नागपुर: नागपुर जिला वकील संघ की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने नागपुर जिला न्यायालय के लिए आधुनिक और सुविधासंपन्न नई इमारत बनाने की घोषणा की।

जिला वकील संघ की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ। संघ के अध्यक्ष एड. प्रकाश एस. जायसवाल और सचिव एड. अनिल गुल्हाने ने पदभार संभाला। समारोह में भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण गवई की अध्यक्षता में न्यायिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अनिल किलोर, विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल तथा प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.एम. आजमी सहित बड़ी संख्या में वकील, छात्र और नागरिक मौजूद रहे। पूर्व सीजेआई भूषण गवई ने महाराष्ट्र को न्यायिक क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए पिछले वर्षों में हुए महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर जिला न्यायालय के लिए आधुनिक और सुविधासंपन्न नई इमारत बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि न्यायिक कामकाज के लगातार बढ़ते दायरे को देखते हुए पर्याप्त जगह पर नई इमारत का निर्माण जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने न्याय व्यवस्था से जुड़े सभी घटकों से वंचित और जरूरतमंद लोगों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान भी किया।