logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कामठी पुलिस स्टेशन को तोड़कर बनाई जाएगी सर्व सुविधायों से युक्त नई बिल्डिंग; बावनकुले ने मेट्रो को नया प्रस्ताव पेश करने का दिया आदेश


नागपुर: नागपुर मेट्रो (Nagpur Metro) के दूसरे फेज का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। दूसरे चरण के तहत ऑटोमेटिव चौक (Automotive Square) से लेकर कन्हान (Kanhan) तक मेट्रो को ले जाने का जोर-शोर से शुरू है। पिलर निर्माण के साथ मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण भी शुरू हो गया है। कामठी शहर (Kamptee City) में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के डिजाइन में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब महामेट्रो (Maha Metro) भूमि के बदले कामठी पुलिस को कंट्रोल रूम सहित स्मार्ट पुलिस स्टेशन (Smart Police Station) बनाकर देगा।

शनिवार को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बावनकुले ने महामेट्रो को नया डिजाइन पेश करने का प्रस्ताव करने का आदेश दिया। नागपुर जिला नियोजन समिति भवन में बैठक हुई। बैठक में चंद्रशेखर बावनकुले के साथ महामेट्रो के अधिकारी, नागपुर पुलिस ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में कामठी शहर में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर चर्चा की गई। ज्ञात हो कि, कामठी स्टेशन परिसर में मेट्रो का स्टेशन बनाने का प्रस्तावित है। इसको लेकर पुलिस विभाग द्वारा मेट्रो को भूमि भी स्थानांरित कर दिया गया है।

बैठक में महामेट्रो के मौजूदा प्रस्ताव पर चर्चा की है। बैठक में बावनकुले ने भूमि के बदले एक बड़ा और सर्वसुविधयों से युक्त स्मार्ट पुलिस स्टेशन बनाकर देने का सुझाव दिया। बावनकुले ने मेट्रो अधिकरियों को एक ही बिल्डंग में डीसीपी कार्यालय, कैमरा कंट्रोल रूम, सहित एक स्मार्ट पुलिस स्टेशन बनाने का सुझाव दिया। इसको लेकर उन्होने मेट्रो अधिकारीयों को नया प्रस्ताव बनाने और उसे पेश करने का आदेश दिया। बावनकुले ने मेट्रो अधिकारीयों को निर्माण में आने वाले खर्च को परियोजना में ही सम्मिलित करने का आदेश दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, अगर खर्च अनुमानित से ज्यादा होता है तो जिला प्रशासन या राज्य सरकार द्वारा मदद करने का आश्वासन भी दिया।