logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सावनेर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दुपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर


नागपुर: नागपुर के कोराडी पुलिस थाना अंतर्गत सावनेर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दुपहिया सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरे भाई की भी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

सावनेर हाईवे पर कोराडी पुलिस थाना अंतर्गत गणेश नगरी स्थित बीएसएनएल गोदाम के सामने यह दुर्घटना हुई। ट्रक चालक पवित्र विजय तिरपूडे ने लापरवाही व तेज गति से अप ना ट्रक चलाते हुए कामुद्दीन खान और उसके भाई बदूद्दीन खान को टक्कर मार दी। 

इस दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परंतु इलाज के दौरान ही कामुद्दीन खान की मौत हो गई जबकि इस हादसे में बदूद्दीन खान भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रहे हैं।