logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर के छात्र को मिला था अबू धाबी परीक्षा केंद्र, खबर सामने आते ही NTA ने सुधारी गलती


नागपुर: नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले नागपुर के एक छात्र को परीक्षा केंद्र के रूप में अबूधाबी आवंटित किए जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस गलती को सुधारते हुए छात्र को अब नागपुर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया है।

नागपुर के एक छात्र को नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए गलती से अबू धाबी परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी हरकत में आई। एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल सुधार किया गया है और संबंधित अभ्यर्थी को अब नागपुर में ही परीक्षा केंद्र दे दिया गया है। 

इस घटना के बाद परीक्षा व्यवस्था और केंद्र आवंटन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन एनटीए ने स्पष्ट किया है कि छात्र को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।