logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: धामना के पास हाइवे पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर, फ्लाईओवर से गिरने से महिला की मौत, कार चालक जख्मी


नागपुर: अमरावती रोड स्थित धामना के उड़ान पुल सड़क हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सुषमा ललीत ठक्कर है। वह अमरावती के मोती नगर की रहने वाली थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक का नाम अजय अंबादास दंडारे है। 

घटना के समय, ठक्कर परिवार कार द्वारा अमरावती से नागपुर की तरफ आ रहा था। धामना के पास पहुँचते ही कार का पेट्रोल अचानक खत्म हो गया, जिसके चलते परिवार के सदस्य उसे धक्का देकर कार को धकेलने का प्रयास करने लगे, ताकि वह पास के पेट्रोल पंप तक पहुंच सके। 

इस दौरान तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुषमा ठक्कर, जो की कार के सामने खड़ी थी, टक्कर लगने के बाद पुल से नीचे गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक अजय दंडारे भी गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें नागपुर के रवि नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने आयशर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतक महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। 

देखें वीडियो: