logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Savner: वाकी की कन्हान नदी में डूबने से युवक की मौत, गहराई का अंदाजा नहीं होने से गई जान


नागपुर: नागपुर सीरासपेठ के निवासी प्रियांशु दिनेश वांद्रे (21) के कन्हान नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. वह अपनी नई मोटरसाइकिल की पूजा करने अपने दोस्तों के साथ वाकी में बाबा ताजुद्दीन दरगाह गया था।

मृतक प्रियांशु अपने दोस्त आयुष इंगोले और मयूर थावकर के साथ नागपुर से कोराडी में देवी जगदंबा के दर्शन करने के बाद वाकी में बाबा ताजुद्दीन के दर्शन और मोटरसाइकिल की पूजा करने के लिए गया था।

रविवार को दोपहर 3 बजे के बीच वाकी पहुंचकर बाबा ताजुद्दीन के दर्शन करने के बाद करीब 4 बजे वह वाकी दरगाह से कुछ दूरी पर बहने वाली कन्हान नदी के तट पर अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और प्रियांशु नहाने के लिए नदी में उतर गया। नदी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। 

इससे पहले कि किनारे पर मौजूद उसके दोस्तों को कुछ पता चलता, वह डूबने लगा। उसके दोस्त उसे बचाने के लिए चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और घटना की जानकारी खापा पुलिस को मिलते ही थानेदार विशाल गिरी मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को ढूंढने का प्रयास किया गया। सोमवार को सुबह प्रियांश का शव बरामद हुआ।