logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आंचल गोयल होंगी नागपुर मनपा की अतिरिक्त आयुक्त, पृथ्वीराज बीपी होंगे स्मार्ट सिटी के सीईओ


नागपुर: राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रशासन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। परभणी की जिलाधिकारी आंचल गोयल को नागपुर महानगर पालिका की अतरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी के साथ लातूर के जिलाधिकारी रहे पृथ्वीराज बीपी को नागपुर स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया है। 

2014 बैच की आईएएस अधिकारी आंचल गोयल वर्तमान में परभणी की जिलाधिकारी के तौर पर काम कर रही हैं। 2022 में अतिरिक्त आयुक्त रहे दीपक कुमार मीणा का चंद्रपुर मनपा में तबादल कर दिया गया था। तब से नागपुर मनपा ने अतरिक्त आयुक्त का पद खाली था।

पृथ्वीराज बीपी 2014 बैच के आईएएस अधिकारी है। वर्तमान में वह आईटी मुंबई के संचालक पद पर कार्यरत थे। बीते दिनों राज्य सरकार ने स्मार्ट सिटी के सीईओ रहा डॉ. अजय गुल्हने को मनरेगा, नागपुर विभाग का संचालक बनाया था। इसके बाद नागपुर मनपा के आयुक्त रहे डॉ. अभिजीत चौधरी को अतिरिक्त प्रभार दिया था।