logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीन हजार की रिश्वत लेते अधिकारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार 


नागपुर: फौजदारी मामले से नाम हटाने के लिए तीन हजार की रिश्वत लेते सावनेर तहसील के कनिष्ठ लिपीक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अमोल देशपांडे (45, गजानन नगर, म्हालगी नगर, नागपुर) निवासी के रूप में की गई है। ओमप्रकाश शेंडे (28) कोथूर्णा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी के परिवार और उसके पड़ोसियों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ खापा पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले की सुनवाई तहसील कार्यालय में होने का नोटिस युवक को मिला। इसको लेकर फरियादी युवक ने कनिष्ठ लिपीक देशपांडे से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारी ने मामले से नाम हटाने के लिए साढ़े चार हजार रूपये की मांग की। वहीं मोलभाव के बाद तीन हजार देना तय हुआ। 

इसको लेकर फरियादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया। तय समय पर फरियादी वहां पंहुचा। जैसे ही देशपांडे ने युवक से पैसे लिए, पहले से मौजूद एसीबी अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा गया।