logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

18 ग्राम एमडी के साथ आरोपी गिरफ्तार, मुंबई से लेकर पहुंचा था


नागपुर: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की एंटी नरोटिस दस्ते ने एक ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मनोज बबलू सतनामी (30, गंगा जमुना पुलिस पुलिस चौकी के पीछे) निवासी के रूप में की गई है। आरोपी मूलतः ओड़िशा का रहवासी है और पिछले कई सालों से यहां रह रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, गीतांजलि ट्रेन से एक पैडलर मुंबई से ड्रग्स लेकर नागपुर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ट्रेन से नीचे उतारकर बाहर जाने के निकला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मौके पर ही आरोपी की तलाशी ली गई। जहां उसके जेब से ड्रग्स बरामद हुई। जिसका वजन 18 ग्राम निकला।

आरोपी हार्डकोर क्रिमिनल

गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की जन्म कुंडली खंगालना शुरू किया। तब पता चला की यह एक हार्डकोर आरोपी है। उसके ऊपर शहर के विविध थानों में चोरी, डकैती सहित कुल 13 मामले दर्ज है। इसी के साथ उसे एक साल के लिए तड़ीपार भी किया गया था। एनडीएस ने आगे की कार्रवाई के लिए गणेशपेठ पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।