logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केदार-वड्डेटीवार के बाद देशमुख के विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा रोकें विकास काम होंगे बहाल


नागपुर:नागपुर जिले के काटोल विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों को बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने यथास्थिति जारी रखने का आदेश दिया है. इस संबंध में जिला परिषद सदस्य और काटोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख ने कोर्ट में याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट के इस आदेश से सुनील केदार और विजय वडेट्टीवार के बाद अब अनिल देशमुख को भी बड़ी राहत मिली है। काटोल विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों को राज्य सरकार ने स्थगित कर दिया था. जिला परिषद सदस्य सलिल देशमुख ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार ने काटोल विधानसभा क्षेत्र में 1 अप्रैल 2021 से  29 जून 2022.तक विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी थी. इसके लिए आवश्यक राशि भी आवंटित की गई थी. लेकिन बाद में राज्य में सरकार बदल गई और 20 जून 2022 से सत्ता में आई शिंदे -फडणवीस सरकार ने बिना किसी ठोस कारण के विकास कार्यों को स्थगित कर दिया। जिसके बाद हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने टेंडर जारी हुए विकास कार्य को यथास्थिति जारी रखने का आदेश दिया। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक सुनील केदार, विजय वडेट्टीवार और चंद्रपुर के  राजुरा विधायक सुभाष धोटे के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों पर रोक लगाने पर भी राहत दी थी.और अब काटोल के विधायक अनिल देशमुख को भी राहत मिली है।